परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद शम्शी अहमद ने गुरुवार को प्रखंड के दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। वह सबसे पहले मध्य विद्यालय करजनिया पहुंचे। वहां उन्होंने शिक्षक और छात्र उपस्थिति को देखने के बाद उपस्थित छात्रों का भौतिक सत्यापन किया। विद्यालय में मध्याह्न भोजन की स्थिति और स्टॉक की जांच की। उन्होंने बच्चों को पुस्तक की राशि का स्थानांतरण की स्थिति के बारे में भी पूछताछ की। इसके बाद वे मध्य विद्यालय बड़गांव पहुंचे। वहां भी उन्होंने शिक्षक-छात्र उपस्थिति पंजी के अलावा अवकाश पंजी की जांच की। उन्होंने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की। बता दें कि बड़गांव विद्यालय में एक शिक्षिका को लेकर ग्रामीणों और विद्यालय के शिक्षकों के बीच तनातनी चल रही है। ग्रामीण शिक्षिका को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस संदर्भ में भी उन्हें शिक्षकों ने पूरी स्थिति से अवगत कराया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…