Barharia Siwan News

बीडीओ ने स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड को खुले में शौचमुक्त करने के अभियान के अंतर्गत मंगलवार को राछोपाली पंचायत के शामपुर मुसहरटोली में विशेष अभियान चलाकर शौचालय निर्माण के लिए खोदाई का कार्य कराया गया। बीडीओ ने कहा कि बड़हरिया प्रखंड को घर से बाहर शौच मुक्त बना कर ही दम लेंगे। इसके लिए युद्ध स्तर पर शौचालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। विदित हो कि बड़हरिया प्रखंड के राछोपाली पंचायत में 327 मुसहर परिवार निवास करते हैं, जिनमें शौचालय की उपलब्धता नगण्य थी। विशेष अभियान के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने कार्यक्रम पदाधिकारी मो. अजहरुद्दीन, बीडब्लूओ प्रकाश प्रिय रंजन,जेएसएस कृष्ण कुमार मांझी, पीपीएस रवि शुक्ला के साथ प्रखंड के सभी सीएलटी एस,आवास सहायक तथा रोजगार सेवक की टीम बनाकर सभी मुसहर परिवारों को शौचालय का महत्व समझाने के साथ उन्हें शौचालय निर्माण हेतु प्रेरित किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी लोगों को बताया गया कि प्रखंड में व्यापक पैमाने पर शौचालय निर्माण कार्य के साथ एमआइएस एवं भुगतान का कार्य किया जा रहा है। शौचालय निर्माण के पश्चात भुगतान में कोई कठिनाई नहीं हो, इसके लिए ऑपरेटर की संख्या भी बढ़ा दी गई है। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया राजू सिंह, जिला पार्षद माधो सिंह, प्रखंड प्रमुख रीता देवी, प्रदीप सिंह, सुदिश सिंह के साथ सभी डीलर, सभी वार्ड सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026