Categories: जिला

स्वर्ण प्राशन नौनिहालों को कई रोगों से दिलाता है मुक्ति

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के मालवीय नगर महादेवा में बुधवार को स्वर्ण प्राशन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुष्प नक्षत्र के अविरल बेला में कई माता-पिता अपने नौनिहालों को लेकर सिवान में पहली बार आयोजित होने वाले स्वर्ण प्राशन संस्कार में पहुंचे थे, जिसमें जन्म से 16 वर्ष तक के बच्चे शामिल थे। पूरे शहर के लिए एक नया प्रयोग था जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ धी, धृति, स्मृति,मेधा, वृद्धि बढ़ाने के साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए किया जा रहा है। महर्षि कश्यप एवं आचार्य वाग्भट्ट ने आयुर्वेद के संहिताओं में इसका वर्णन विस्तार से किया है। इस प्राशन को लगातार तीन से छह माह तक कराने से बच्चों को सर्दी, जुकाम, अतिसार, वायरल रोग नहीं होंगे। इन्हें बार-बार एंटीबायोटिक भी नहीं लेना पड़ेगा। सर्वप्रथम वार्ड पार्षद सलीम सिद्दीकी उर्फ पिंकू, डॉ. केडी रंजन, असिस्टेंट प्रोफेसर काजल बला,शिक्षिका चंदन कुमार दुबे ने बच्चों का स्वर्ण प्राशन कराकर संस्कार कार्यक्रम का उद्घाटन किया। चांदी के कटोरी एवं चांदी के चम्मच से इस दिव्य औषधि को नौनिहालों को दिया गया। सलीम सिद्दीकी ने बताया कि यह एक तरह का आयुर्वेदिक टीकाकरण है जिससे बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ने के साथ ही मानसिक विकास भी करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों का स्वर्ण प्राशन निश्चित रूप से कराएं। डॉ. केडी रंजन ने बताया कि यह भारत की प्राचीन परंपरा रही है जो आज विलुप्त हो रही थी जिसे सिवान की धरती से पुन: शुरू किया गया है। इस अवसर पर 50 से अधिक बच्चों का स्वर्ण प्राशन किया गया। इस मौके पर विशाल कुमार, अर्जुन कुमार, सतीश सिंह, मेराज अहमद, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026