Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शंकरपुर पंचायत में नल जल योजना की बीडीओ ने की जांच

परवेज अख्तर/सिवान : बीडीओ डॉ. अभय कुमार ने सोमवार को शंकरपुर पंचायत के कई वार्डों का दौरा कर नल जल योजना की जांच की। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड14 में आपूर्तिकर्ता से व्यवस्था की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश भी दिए। बीडीओ ने एक महादलित के घर में पहुंच नल का जल भी पिया एवं जल के गुणवत्ता की सराहना की। बीडीओ ने एक सप्ताह के अंदर इस योजना को पूरी करने का निर्देश वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति को दिया। इस अवसर पर बीडीओ ने महादलित बस्ती के लाभुकों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए सरकार के सात निश्चय योजना की जानकारी दी। उन्होंने मीरजुमला पंचायत में वार्ड 9 में बने नल जल के जल मीनार को ही देखा तथा वार्ड सदस्य सुनील चौधरी को कार्य को अविलंब धरातल पर एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पंचायत सचिव नंद किशोर राम, शंकरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 14 के वार्ड सदस्य कलावती देवी,सत्यनारायण साह, बसंत मांझी, साहेब मांझी, वीरेंद्र मांझी,अजीत कुमार छोटन सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026