Categories: जिला

देवी जागरण में भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रोता

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जीरादेई प्रखंड के ठेपहां बाजार में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर रविवार की रात्रि में देवी जागरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा माता के दरबार में दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से ग्रामीण पहुंचे हुए थे। सबसे पहले कलाकार रंजीत गिरि ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं में भक्त रस भर दिया। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमने लगे और हाथ उठा मां का जयकार करने लगे। जयकार से पूरा वातावरण गूंज उठा। इसके अलावा उन्होंने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को रातभर झूमने पर मजबूर कर दिया। देवी जागरण में आए कलाकारों में चन्ना लाल यादव, कलाकार रुचि सिंह, माना सिंह, मुस्कान, कलाकार राजा रंगीला, कलाकार सीताराम सहरी आदि कलाकारों ने बारी-बारी से अपनी प्रस्तुति दे खूब वाहवाही लूटी। शांति व्यवस्था बनाए रखने में थानाध्यक्ष सुनील कुमार दल-बल के साथ गश्त करते रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024