छपरा

पंचायत चुनाव लड़ना है तो हो जाइए तैयार, बीडीओ ने वोटर लिस्ट प्रकाशन के लिए जारी की कर्मचारियों की लिस्ट

छपरा: बिहार में पंचायत आम चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है।राज्य निर्वाचन आयोग मतदाता सूची को अंतिम रूप देने में जुट गया है। आयोग के इस संबंध में सारण जिला पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी ने पंचायत आम चुनाव निर्वाचन 2021 में मतदाता सूची तैयारी को करने को लेकर विस्तृत निर्देश दिए हैं। जिसके आलोक में बीडीओ मशरक राजीव कुमार सिन्हा ने पंचायत निकायों के निर्वाचन के निमित्त मतदाता सूची तैयारी करने के लिए प्रखंड के सभी 17 पंचायतों में कर्मचारियों की 70 कर्मचारियों की टीम को जीपीएस राजेनश्वर प्रसाद की अगुवाई में प्रतिनियुक्त किया है। मौके पर जीपीएस राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि पंचायत निर्वाचन 2021 हेतु मतदाता सूची की तैयारी को लेकर कार्यक्रम भी जारी किए गए हैं।

जिसमें मतदाता सूची का वार्ड वार विखंडन 14 दिसंबर से 28 दिसंबर 2020 तक होगा। डेटाबेस की तैयारी एवं प्रारूप मतदाता सूची सॉफ्ट प्रति में 29 दिसंबर से लेकर 12 जनवरी 2021 तक तैयार करना है। प्रारूप मतदाता सूची का मुद्रण 13 जनवरी 2021 से 18 जनवरी 2021तक, मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 19 जनवरी 2021 को करना है। प्रारूप प्रकाशन की अवधि 19 जनवरी से 1 फरवरी 2021 तक कर लेना है। प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण 20 जनवरी से 8 फरवरी 2021, मतदाता सूची में नई प्रविष्टि पर आयोग का अनुमोदन 14 फरवरी 2021 तक, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 19 फरवरी 2021 को कर लेना है। वहीं मतदाता सूची का मुद्रण 24 फरवरी 2021 को होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026