छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बड़वाघाट बाजार पर शुक्रवार की देर रात दो किराना दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। शनिवार की सुबह दुकानदारों द्वारा दुकान खोलने पर जानकारी हुई। मामला है कि कमलेश किराना के प्रोपराइटर कमलेश सिंह पिता स्व रामप्रवेश सिंह और रामपूजन किराना दुकान के प्रोपराइटर रामपूजन साह पिता-स्व भोला साह शुक्रवार की देर रात दुकान बन्द कर घर गये थे वही शनिवार की सुबह दुकान खोलने पर देखा कि करकट हटा कर दुकान में चोरी कर ली गई है जिसमें कमलेश किराना से लगभग दस हजार नगद और बीस हजार रुपए की किराना सामान और रामपूजन किराना से गल्ले से पांच हजार नगद और पांच हजार की किराना सामान की चोरी कर ली गई।
पीड़ित दुकानदार द्वारा घटना की सूचना थाना चौकिदार के माध्यम से थाना पुलिस को दी गई। मौके पर घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने जांच-पड़ताल की और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया।वही गांव से ही सूत्र ने बताया कि चोर कोई दूर का नही है उसी बाजार क्षेत्र का ही रहने वाला है और शराब पीने की पैसे को लेकर चोरी की गई है। वही बाजार पर शाम होते ही अवांछनीय तत्वों का अड्डा बन जाता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…