Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

युवक की पिटाई, घायल ने बोला फोन कर बुलाया

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र लखरांव गांव में गुरुवार की देर रात एक युवक को चोर कह कर स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा। इस पिटाई से युवक के सीने में गहरी चोट आई है उसकी पसली की हड्डी टूट गई। घटना के बाद उसे परिजनों ने इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल लखरांव निवासी विकास कुमार यादव बताया जाता है। विकास के पिता स्वामीनाथ चौधरी ने मुफस्सिल थाना में आवेदन आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि गुरुवार की रात 11 बजे लखरांव निवासी राजेंद्र चौधरी, हरेंद्र चौधरी, राहुल कुमार, गुड्डू कुमार, संतोष कुमार यादव, राजू कुमार यादव ने एक योजनाबद्ध तरीके से मेरे पुत्र विकास को फोन करके राजेंद्र चौधरी के घर में बुलाकर जान मारने के नीयत से धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे मेरा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं जिसपर मारपीट का आरोप लगा है उसने ने भी थाने में आवेदन दिया है। लखरांव निवासी राजेंद्र यादव ने आवेदन देकर बताया है कि गुरुवार की रात हमलोग घर पर सोए थे तभी एक युवक को चोरी करते हुए देखा तो उसे पकड़ने का प्रयास किया जिस पर वह छत से भागने लगा और पकड़े जाने के डर से कूद गया। जिससे वह घायल हो गया। जब उसकी पहचान की गई तो वह लखरांव का विकास यादव निकला। वहीं मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि लखरांव निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज पुलिस की देखरेख में अस्पताल में चला रहा है। युवक के परिजन मारपीट कर आरोप लगाया है जबकि दूसरा पक्ष चोरी का मामला दर्ज कराया है। दोनों बिंदु पर जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026