Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दो प्रखंडों से चोरी की सात बाइक सहित सात गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दो प्रखंड बसंतपुर तथा पचरुखी में पुलिस ने चोरी की सात बाइकों के साथ सात चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा बाइक चोरों पर नकेल कसने से चोरी की हो रही घटनाओं में कमी आने का अंदाजा लगाया जा रहा है। पहला मामला बसंतपुर से है जहां पुलिस ने तीन बाइक के साथ चार लोगों को खरीद फरोख्त करते गिरफ्तार कर लिया वहीं पचरुखी में पुलिस ने तीन चोर को चार बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की सुबह बसंतपुर के एएसआई अरविंद कुमार शर्मा बसंतपुर के रजिस्ट्री ऑफिस के बगल में दलबल के साथ पहुंचे। वहां से चार व्यक्ति पुलिस जीप को देखकर भागने लगे। पुलिस बलों ने दौड़ते हुए चारों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से तीनों बाइकों को जब्त कर लिया और गिरफ्तार चोरों को थाना लाया। गहन पूछताछ के बाद अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे सब तीन बाइक की खरीद फरोख्त कर रहे थे। इनकी पहचान भगवानपुर थाने के सुहपुर के सनोज कुमार, जीबी नगर तरवारा थाने के माधोपुर निवासी प्रकाश प्रसाद तथा त्रिवेणी कुमार तथा बसंतपुर के सिपाह निवासी अशरफ अंसारी के रूप में हुई है। चारों के विरुद्ध थाना कांड संख्या 338/18 दर्ज करते हुए उन्हें शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। वहीं पचरूखी पुलिस ने चोरी की चार बाइकों के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद जहां आम लोगों ने राहत की सांस ली है वहीं अपराध जगत में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि दो अन्य को पुलिस पकड़ने मे विफल रही। पुलिस उसकी भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पकड़े गए युवकों में चौमुखा निवासी सोनू यादव एवं अजीत चौधरी को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल शुक्रवार को जेल भेज दिया। वहीं पागुरकोठी का रुपेश गिरि को पुलिस शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरुवार की संध्या पचरुखी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चीनी मिल से पूरब तगाड़ में चोरी की बाइकों के साथ कई अपराधी जमे हुए हैं। जहां नंबर प्लेट बदलकर बाइकों की खरीद-फरोख्त की बात चल रही है। पुलिस ने अविलंब घेराबंदी की और दो अपराधियों को चार बाइकों के साथ दबोच लिया। पुलिस की आने की भनक मिलते ही बाइक के मुख्य सौदागर भागने में सफल रहा। बरहाल पुलिस फरार धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बरामद बुलेट पटना से, ग्लैमर बिंदुसार तथा अपाची तथा स्प्लेंडर पचरुखी की बताई जा रही है। पुलिस की गिरफ्तार से दो धंधेबाज घर छोड़कर फरार हैं। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि छापेमारी जारी है। चर्चा के अनुसार बहरहाल इसमें और गिरफ्तारी एवं बाइक मिल सकती है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024