Jiradei News in Hindi

अनन्तनाथ धाम परिसर का सौंदर्यीकरण कार्य आरम्भ

15 लाख रुपये होंगे खर्च

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जीरादेई प्रखण्ड क्षेत्र के अकोल्ही अनन्त नाथ धाम परिसर में शनिवार को 15 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य आरम्भ हुआ ।स्थानीय मुखिया किरण देवी ने बताया कि अनन्तनाथ धाम अकोल्ही जिले का चर्चित व प्राचीन धार्मिक व सांस्कृतिक केंद्र है इसकी सौंदर्यीकरण जनता की आकांक्षा थी जिसको कार्यरूप में परिणित करते हुए सोलिंग कार्य आरम्भ हुआ । उन्होंने बताया कि इस स्थल पर साक्षात नाग देवता महीनों दर्शन दिये थे जिसके चलते नाग पंचमी के दिन यह पुनीत कार्य आरम्भ हुआ जिसकी अनुमानित लागत15 लाख रुपये,है ।बीडीओ सुनील कुमार गौंड ने कहा कि यह धाम शिव भक्तों के लिये आस्था का केंद्र है तथा सावन के पवित्र महीने में सौंदर्यीकरण का कार्य इसके धार्मिक व सांस्कृतिक महत्ता को दर्शाता है ।

उन्होंने बताया कि लॉक डाउन की वजह से मंदिर बन्द है नहीं तो मिनी देवघर की तरह यहाँ शिव भक्तों की भीड़ उमड़ती थी ।युवा समाजसेवी व मुखिया पति राज कुमार पासी ने बताया कि अकोल्ही पंचायत की धार्मिक , सांस्कृतिक व सामाजिक स्थलों को जीर्णोद्धार कर उसके महत्व को बनाये रखना मुखिया की प्राथमिकता व कर्तव्य है ताकि भावी पीढ़ी इसे अपनी विरासत के रूप में देख सके ।इस मौके पर पंचायत सचिव राघव जी, प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह , शिक्षक सच्चिन्द्र दुबे ,पूर्व बीडीसी नन्द लाल कुशवाहा,वार्ड सदस्य राजकिशोर गोंड़,संतोष सिंह,दिलीप शर्मा,अजित सिंह,रामाश्रय सिंह,मनन यादव, श्री किशुन सिंह,राम चन्द्र सिंह,जितेंद्र यादव,विवेक सिंह,सोनू कुमार साह, बालेश्वर राम,देवराज राम, कलिंदर सिंह,आदि अन्य ग्रामीण शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल थे। ।उपस्थित लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाए थे ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026