Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज में 99 व 2002 में भी आया था बाढ़

उस समय नही हुई इतनी ताबही

परवेज अख्तर/गोपालगंज :-जिले के मांझा व बरौली प्रखंड के देवापुर व पुरैना गांव के समीप बांध टूटने की घटना के बाद इलाके के लोगों के बीच अनेकों प्रकार की चर्चाओं का बाजार गर्म है,लोग कह रहे ही कि सरकार व जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण ही बांध टूट जाता है।जब जब बांध टूटता है तब तब सरकार की कमजोरी के चलते। बीन टोली निवासी नथन महतो (80) वर्ष ने कहा कि गंडक नदी में इसके पहले भी बाढ़ आ चुका है,पर इतनी ताबही नही मची थी,उन्होंने बताया कि इससे पहले वर्ष 1999, 2002 में ऐसी तबाही मचाई थी। ऐसे में करीब दो दशक के बाद गंडक नदी का यह रूप देखने को मिल रहा है।

नथुनी महतो ने कहा कि गंडक नदी के तेज बहाव के आगे हर कोई अपना सामान लेकर ऊंचे स्थान पर जा रहा है। लोगों को बाहर निकलने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा नाव तक की व्यवस्था नहीं कराई गई है। वहीं बरौली प्रखंड के देवापुर पश्चिम टोला निवासी विजय सिंह (58) वर्ष ने कहा कि गंडक नदी का रौंद रूप देखकर महिलाएं भी सहम गई हैं। गंडक नदी के तेज बहाव को देखते हुए गांव के लोग अपने अपने सामान को घर की छत पर रख रहे है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2002 में ऐसी तबाही देखने को मिली थी। उसके बाद इस मानसून में ऐसी तबाही देखने को मिल रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024