Siwan News

जीविका दीदियों का छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आरंभ

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर में बुधवार को जीविका दीदियों का छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आरंभ हुआ। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न गांवों के लगभग 35 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 31 दिसंबर तक चलेगा। इससे पहले प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जीविका सिसवन के प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक ने बताया कि जीविका परियोजना बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण परियोजना है। यह परियोजना बिहार के सभी जिलों में चल रही है, हाल ही में जीविका परियोजना के बेहतर कार्य को देखते हुए इसे विश्व बैंक द्वारा पुरस्कृत भी किया गया है। क्षेत्रीय समन्वय संतोष कुमार ने इस सत्र को संबोधित करते हुए बताया कि जीविका परियोजना नारी उत्थान के एक महत्वपूर्ण परियोजना है। नारी उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील इस परियोजना का मूल उद्देश्य राज्य से गरीबी का उन्मूलन है। इस कार्यक्रम को लेखपाल नीरज कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि जीविका परियोजना के द्वारा महिलाओं के सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024