Siwan News

पॉलिथीन जांच के दौरान पांच दुकानदारों पर 2300 का जुर्माना, राहगीरों ने की झड़प

परवेज अख्तर/सिवान : शहर में पॉलीथिन बैन को लेकर नगर परिषद द्वारा बुधवार की शाम जेपी चौका से श्रीनगर तक दुकानों व राहगीर की धरपकड़ कर उनके हाथों में कौन सा थैला है इसकी जांच की गई। जहां दुकानों में अंदर पड़ताल की जा रही थी, वहीं बाहर लोगों के हाथों में मौजूद थैलों की जांच की गई। पॉलीथिन बैन के बाद भी प्रयोग कर रहे 17 लोगों व पांच दुकानों पर 2300 रुपए का जुर्माना किया गया। जुर्माना वसूल ने के दौरान श्रीनगर में कुछ राहगीरों से नप के कर्मी से झड़प हो गई। हालांकि मुफस्सिल थाना के पदाधिकारियों ने मामले को शांत कर दिया। नगर परिषद के ईओ सुशील कुमार ने बताया कि पांच दुकानों व 17 राहगीरों की जांच हुई। जिसमें 2300 जुर्माना वसूल गया। वहीं श्रीनगर में जुर्माना वसूल के दौरान नप के कर्मी से कुछ राहगीरों से झड़प भी हो गई पुलिस की मदद से मामला शांत कराया गया। डीएम के आदेश पर लोगों को जागरूकता किया गया। उन्होंने दुकानदारों व ग्राहकों से पुन: अपील किया कि प्लास्टिक की थैली में कपड़ा हो या कोई भी सामान नहीं लें। अन्यथा नगर परिषद कार्रवाई को बाध्य होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026