Categories: पटना

बेगूसराय: कलयुगी मां ने दुधमुंही बच्ची को 1500 रुपए में बेचा, दोबारा पैसे मांगने पर हुआ हंगामा

बेगूसराय: जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चन्दौर पंचायत के मधेपुरा गांव में एक कलयुगी मां द्वारा अपनी दुधमुंही बच्ची को बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वारयल हो रहा है। इस वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। वारयल वीडियो में कलयुगी मां द्वारा अपनी दुधमुंही बच्ची को महज 1500 रुपए में बेचे जाने की बात कही जा रही है।

बताया जाता है कि मधेपुरा गांव के वार्ड संख्या 04 निवासी सिकंदर पासवान की पहली पत्नी रीना देवी ने वर्षो पूर्व सिकंदर पासवान को छोड़कर रातगांव निवासी मनोज पासवान से शादी रचा ली थी जिससे एक बच्ची ने जन्म लिया था। रीना देवी अपनी दुधमुंही बच्ची को लेकर एक सप्ताह पूर्व मधेपुरा आई। उसने अपनी बच्ची को भुवनेश्वर तांती की पत्नी रामपरी देवी को चार दिन पहले 1500 में बेच दिया।

बच्ची का पालन-पोषण रामपरी देवी ही कर रही थी। शनिवार की सुबह बच्ची की मां फिर रुपए मांगने रामपरी देवी के यहां गई। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बच्ची बिक्री का मामला क्षेत्र में आग की तरह फैल गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने इस तरह की घटना से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है। किसी पक्ष ने अबतक शिकायत भी नहीं की है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024