सिवान शहर का चर्चित डबल मर्डर केस की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच हो – विधायक अमरजीत कुशवाहा

इंसाफ मिलने तक आंदोलन रहेगा जारी

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के खुरमाबाद स्थित माले कार्यालय पर साहिल और सहबल की मौत मामले में जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा और माले पोलित ब्युरो सदस्य ने एक प्रेसवार्ता किया. उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान माले विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि कहा कि साहिल और शहबल से जुड़े तमाम साक्ष्य इस बात की पुष्टि करती है कि एक बड़ी साजिश के तहत दोनों की हत्या की गई है. जिस स्थिति में लाश बरामद हुई, मोटरसाइकिल पाया गया . इससे पीड़ित पक्ष को अवगत कराया जाना चाहिए था, लेकिन पुलिस ने इसकी जरूरत महसूस नहीं की. पीड़िता की माँ द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अभियुक्तों को गिरफ्तार करके ऊपरी दबाव में छोड़ दिया गया. वहीं बिना जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पुलिस अधीक्षक महोदय ने इसे दुर्घटना में हुई मौत बता दिए. इस पूरी प्रक्रिया में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है.

भाकपा माले के विधायक और पीड़ित परिवार के द्वारा जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कर न्याय दिलाने की मांग की गई है. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन का अमानवीय चेहरा तब उजागर हो जाता है जब वह पीड़ित पक्ष के शांतिपूर्ण प्रतिवाद मार्च पर झूठा मुकदमा दर्ज करती है .यहां तक कि मृतकों के पिता को भी अभियुक्त बना देती है. इस पूरे मामले में इंसाफ का गला घोंटा गया है. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि मृतकों के परिजनों को इंसाफ मिले और दस दस लाख रुपये मुआवजा दी जाय. भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य और सीवान के प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि उच्चस्तरीय न्यायिक जांच इंसाफ का तकाजा है. इस आशय की मांग मुख्यमंत्री से करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस की भूमिका पूर्वागह से प्रेरित है और वह गहरे राजनीतिक दबाब में काम कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा. तमाम झूठे मुकदमे वापस होने चाहिए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026