परवेज अख्तर/सिवान : शहर के गांधी मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 70 लाभुकों को डीएम रंजिता व अन्य अधिकारियों द्वारा गाड़ी की चाबी दी गई। परिवहन मेला सह ऋण शिविर में लाभुकों की भीड़ वाहन खरीदारी को उमड़ी थी। इसके पहले परिवहन मेला सह ऋण शिविर का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी रंजिता, जिला परिवहन पदाधिकारी कृष्णमोहन प्रसाद, डीडीसी सुनील कुमार, एडीएम विधुभूषण चौधरी, डीपीआरओ राधाकांत एमवीआई अर्चना कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से किया गया था। वाहन खरीद की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद सभी लाभुकों के ऋण खाते में एक-एक लाख अनुदान की राशि भी हस्तगत करने की प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही। जिला परिवहन पदाधिकारी कृष्णामोहन प्रसाद ने बताया कि इस योजना से वैसे युवकों को लाभ मिला है जिनके पास गाड़ी चलाने का हुनर तो था लेकिन खरीदने के पैसे नहीं थे। जिले में कुल 19 ब्लॉक एवं 293 पंचायतें हैं। प्रति पंचायत 3 अनुसूचित जाति/ जनजाति एवं 2 अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लाभुकों हेतु आरक्षित हैं। 1465 लाभुकों को इस योजना का लाभ दिया जाना है। प्रथम चरण में 710 आवेदन का चयन हुआ था जिनकी गाड़ी खरीदारी के लिए मेला का आयोजन हुआ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…