परवेज अख्तर/सिवान : चैनपुर थाना बावनडीह में शुक्रवार की सुबह निर्माणाधीन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शटरिंग का काम कर रहे एक मिस्त्री की मौत छत से गिरकर हो गई। मृतक की पहचान बोकारो के रंगा माटी ढेकी टाड़ निवासी वीरेंद्र हेमरन के रूप में हुई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय भवन में 20 मजदूर काम कर रहे थे। भवन में काम रहे मिस्त्री बैजनाथ माझी ने बताया कि चैनपुर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज का काम चला रहा था जिसमें तीसरी मंजिल पर वीरेंद्र हेमरन शटरिंग का काम कर रहा था तभी वह संतुलन खोकर अचानक नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। बैजनाथ ने बताया कि निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था जहां 20 मजदूर काम कर रहे थे। वीरेंद्र की शादी नहीं हुई थी। वह तीन भाई में दूसरा था। वहीं सूचना पर पहुंची नगर थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने पीड़ित के रिश्तेदारों का बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कर शव को उन्हें सौंपा दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…