Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

11 प्रखंड के ही बीईओ ने भेजी सूची, नहीं भेजने वालों पर होगी कार्रवाई

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के 19 प्रखंड में मात्र 11 प्रखंड से ही नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए निगेटिव व पॉजिटिव सूची स्थापना कार्यालय को मिल पाई है। शेष प्रखंड की सूची आने के बाद एक साथ सभी शिक्षकों का वेतन भुगतान किया जाएगा। यह बातें जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेंद्र सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि जिस प्रखंड से सूची आने में देर होगी वहां के बीईओ पर कार्रवाई की जाएगी। पहले बीईओ की कमी थी, लेकिन अब हर प्रखंड में एक बीईओ पदस्थापित है। ऐसे में सूची भेजने में लापरवाही बरतने वाले बीईओ पर अब कार्रवाई होगी। गौर करने वाली बात है जिले में नियोजित करीब साढ़े ग्यारह हजार प्रारंभिक शिक्षकों के अगस्त महीने के वेतन भुगतान होना है।

शिक्षक संघ ने उदासीनता का आरोप

जिला के लगभग साढ़े ग्यारह हजार प्रारंभिक शिक्षक अपने वेतन का आस लगाए बैठें हैं। शिक्षा विभाग के स्थापना कार्यालय के पास राशि भी उपलब्ध है। परंतु अगस्त माह का वेतन अब तक नहीं होना शिक्षकों के प्रति विभाग की उदासीनता को दर्शाता है। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक अनिल कुमार यादव, जिलाध्यक्ष महेश प्रभात तथा जिला महासचिव विनोद कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह में हमने वेतन भुगतान में हो रही देरी पर स्थापना कार्यालय से संपर्क किया तो पता चला कि अभी कुछ प्रखंडों से निगेटिव व पॉजिटिव सूची अभी तक नहीं आया है। जबकि प्रत्येक माह के पांच तारीख तक निगेटिव व पॉजिटिव सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का आदेश विभाग का ही हैं। निगेटिव व पॉजिटिव सूची भेजने में लेटलतीफी करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध विभाग ने कभी कार्रवाई नहीं की। इस कारण जिले के कई प्रखंडों से अनुपस्थिति विवरणी जिला कार्यालय को समय से उपलब्ध नहीं हो पाता।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026