परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के हसनपुरा प्रखंड के बीईओ डॉ. राजकुमारी के मोबाइल पर फोन कर तीन लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में प्राथमिकी के विरुद्ध किसी की गिरफ्तार नहीं हुई। इसको लेकर प्रखंड के सभी शिक्षकों में रोष है। शिक्षक मनीष द्विवेदी, अखिलेश सिंह, कुणाल सिंह, उमेश सिंह, दिलीप शर्मा, फिरोज, कामाख्या नारायण पाठक, क्यामुद्दीन अंसारी, मोहम्मद निजामुद्दीन, पंकज सिंह, कमलेश सिंह, कुमार सौरभ, नागेंद्र नारायण, राहुल जायसवाल, अमृता गुप्ता, सुनीता देवी, मीरा देवी सहित सभी शिक्षकों ने पुलिस प्रशासन से अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की है। ज्ञात हो कि बीईओ को रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने व गाड़ी उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस मामले में बीईओ डॉ. राजकुमारी ने एमएच नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…