Categories: पटना

बेतिया की नाबालिग से सवा महीने तक रेप, अगवा कर गोरखपुर ले गए, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, खेत में बेहोशी की हालत में मिली

पटना: बेतिया के गौनाहा थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग का अपहरण कर सवा महीने तक दुष्कर्म किया गया। तीन युवकों ने बीते सात अक्टूबर को नाबालिग को घर से अगवा किया था। नरकटियागंज जंक्शन पर तीनों ने उसे चौथे युवक को सौंप दिया। चौथा युवक उसे लेकर गोरखपुर चला गया। वहां सवा महीने तक दुष्कर्म किया। किसी तरह नाबालिग उसके चंगुल से छूटकर भाग निकली। किसी व्यक्ति ने उसे नरकटियागंज वाली बस पर बैठा दिया।

नरकटियागंज पहुंचते ही एक बार फिर से युवकों ने उसे दबोच लिया। शोर मचाने पर नश सूंघा दिया। इसके बाद वह बेहोश गई। तब युवकों ने उसे घर के पिछवाड़े स्थित धान के खेत में फेंक दिया। परिजनों ने उसे नरकटियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि अपहरण की एफआईआर 20 अक्टूबर को दर्ज होने के बाद नाबालिग की तलाश में पुलिस जुटी थी। अब एफआईआर में जांच के बाद दुष्कर्म की धारा जोड़ने के लिए न्यायालय में आवेदन दिया जाएगा।

गौनाहा थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि रविवार की देर रात परिजन लड़की को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। लड़की ने अपहर्ता पर गोरखपुर में बंधक बना रखने व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसे मेडिकल जांच के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा जा रहा है। उसका बयान न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा। पूर्व में दर्ज एफआईआर में अपहरण व पॉस्को की धारा है। लड़की के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार दुष्कर्म की धारा जोड़ने के लिए न्यायालय में आवेदन दिया जाएगा।

मुंह-हाथ बांध टेम्पो से किया नाबालिग का अपहरण

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि बीते सात अक्टूबर को वह घर में सोई थी। तभी दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनाई दी, दरवाजा खोलते ही तीन युवकों ने मुंह बंद कर दिया। हाथ-पैर के साथ मुंह भी कपड़े से बांधकर टेम्पो पर बैठा लिया। इसके बाद वे लोग उसे नरकटियागंज जंक्शन ले गये। यहां तीनों ने उसे जमकर पीटा। वह गिड़गिड़ाती रही लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। बाद में उनलोगों ने नाबालिग को इंजील हक को सौंप दिया। वह उसे लेकर गोरखपुर चला गया। वहां लगातार दुष्कर्म करता था। मना करने पर पिटाई भी करता था। इसी बीच मौका पाकर वह वहां से भाग निकली। किसी तरह नरकटियागंज पहुंची, यहां आरोपितों ने उसे एक बार फिर से दबोच लिया। यहां शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन उनलोगों ने उसे नशा सूंघा दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद पता नहीं क्या हुआ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026