दिवंगत पूर्व सांसद डॉक्टर मोहम्मद शहाबुद्दीन के घर दिखे कई दिग्गज, बहन की शादी के बहाने राजनीतिक जमीन तलाश रहे ओसामा शहाब

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव,पप्पू यादव एवं टुन्ना जी पांडेय समेत कई बड़े नेताओं का लगा रहा जमघट

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
दिवंगत पूर्व सांसद डॉक्टर मोहम्मद शहाबुद्दीन की बेटी हेरा शहाब की शादी में सोमवार को राजनीतिक जुटान हुई।सिवान जिले के प्रतापपुर स्थित शहाबुद्दीन के पैतृक गांव में आयोजित समारोह में कई दलों के बड़े नेता शामिल हुए। कई का देर रात तक इंतजार होता रहा। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव,पप्पू यादव एवं टुन्ना जी पांडेय समेत कई बड़े नेता आते-जाते रहे। तेजस्वी तो इसी मकसद से दिल्ली से पटना आए थे।शादी समारोह में देर रात तक वह भी जमे रहे।

गैर-राजनीतिक कार्यक्रम में कई बड़े नेता

अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत राजद के कई बड़े नेता तो पहले से ही सिवान में कैंप कर रहे हैं। देर रात तक जदयू नेता एवं मंत्री जमा खान,अली अशरफ फातमी एवं फराज फातमी का इंतजार होता रहा।बिहार में एक अवधि के बाद ऐसा हो रहा है कि किसी गैर-राजनीतिक कार्यक्रम में कई बड़े नेता एक साथ मौजूद थे। इसी बहाने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की राजनीतिक हैसियत का प्रदर्शन भी हुआ।

भविष्य की राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा

हेरा शहाब की शादी में राजनीतिक जुटान को भविष्य की राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।कोरोना के चलते शहाबुद्दीन का जब इसी साल मई महीने में निधन हुआ तो उसके बाद माना जाने लगा था कि इस परिवार का राजनीतिक सफर अब थम जाएगा। उस वक्त लालू परिवार से भी दूरी बढ़ गई थी।हालांकि, बाद में तेजस्वी ने सिवान जाकर दूरी को पाटने की कोशिश की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026