Categories: पटना

भागलपुर: विवाहित बहन के साथ बंद कमरे में शर्मनाक हरकत कर रहा था भाई, ससुराल वालों ने करवाई शादी

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में भाई-बहन की आपस में शादी करवाए जाने का मामला सामने आया है. जिले के नाथनगर थाना के मधुसूदनपुर के मनियारपुर गांव की ये घटना है. बताया जा रहा है कि शादीशुदा बहन के प्रेम में पड़े भाई की शादी, उसकी बहन से लड़की के ससुरालवालों ने करवा दी. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. कजरैली थाना के गोड्डी बहादुरपुर गांव की एक लड़की शादी महज 9 दिन पहले 17 मई 2021 को मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बेलखोरिया पंचायत के मनियारपुर में हुई थी.

शादी के बाद लोकनिया (दुल्हन के साथ जाने वाला) बनकर उसका भाई बहन से मिलने पहुंचा. बताया जा रहा है कि बहन की ससुराल में स्वागत-सत्कार के बाद भाई और बहन दोनों एक कमरे में बंद हो गए. परिजनों को जब शक हुआ तो उन्होंने अंदर झांका. दोनों अश्लील हरकत कर रहे थे. दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देखकर घरवाले हक्का-बक्का रह गए. इस घटना की वीडियो भी किसी ने बना ली. इसके बाद बवाल मच गया.

…तो करवाई शादी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कमरे में दोनों-भाई बहन को आपत्तिजनक अवस्था में देखकर ससुराल वालों ने वीडियो बनाने के बाद दरवाजे को खुलवाया और उनसे इस बारे में कई सवाल किए. दोनों जब नर्वस होने लगे और कहने लगे कि उन्हें गांव पहुंचा दें. लड़की के ससुराल वालों ने उसकी मांग में भाई द्वारा सिंदूर भरने की शर्त रख दी. इस दौरान काफी संख्या में गांव वाले इकट्ठा हो गए थे. सभी एक ही सवाल कर रहे थे कि जब दोनों को एक ही साथ रहना था तो शादी किसलिए करवाई. इसके बाद जब कोई चारा नहीं चल पाया तो भाई ने अपनी बहन की मांग में सिंदूर भर दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026