गोपालगंज के बैकुंठपुर अंचलाधिकारी राकेश कुमार दुबे की सड़क हादसे में मौत, दो जख्मी

गोपालगंज: सड़क हादसे में गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी राकेश कुमार दुबे की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 2 लोग जख्मी भी हुए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को दरभंगा के डीएमसीएच रेफर किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार ये सभी कार से भागलपुर से गोपालगंज जा रहे थे इसी बीच देर रात मुसरीघरारी के गंगापुर के निकट एनएच 28 पर हादसा हुआ.

मुसरीघरारी, समस्तीपुर के थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक अंचालाधिकारी भागलपुर जिले के पिरपैंती के रहने वाले थे और गोपालगंज के बैकुंठपुर में पदस्थापित थे. रात को करीब 11.30 के बाद मुसरी घरारी थाना से गंगापुर डोभी पुल के निकट एनएच 28 पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे यह हादसा हुआ.

बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने अंचलाधिकारी को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत अस्पताल लाने के क्रम में हो गई. वहीं दो अन्य जख्मी है जिनकी पहचान कार चालक और मृतक अंचला अधिकारी राकेश कुमार दुबे के मित्र अशोक कुमार के रूप में की गई है. इस हादसे में ड्राइवर की जान बच गई है.

मुसरीघरारी पुलिस मृतक अंचलाधिकारी राकेश कुमार दुबे के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरु करवा दी है. वहीं, सूचना पर मृतक अंचला अधिकारी के परिजन भी समस्तीपुर पहुंच गए हैं. परिजनों ने बताया कि बैकुंठपुर ब्लॉक में कार्यरत अंचला अधिकारी राकेश कुमार दुबे अपने बीमार माता-पिता से मिलने के लिए घर आए हुए थे और वहां से वापस गोपालगंज लौट रहे थे उसी क्रम में यह हादसा हुआ.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026