Categories: पटना

भागलपुर: जांच के नाम पर महिला को गलत ढंग से छूने लगा डॉक्‍टर, हंगामा

भागलपुर: मायागंज अस्पताल के ओपीडी में गुरुवार सुबह 10 बजे तक कोई महिला चिकित्सक नहीं थीं। इस दौरान जूनियर डॉक्टर ने महिलाओं की आंतरिक जांच की। इसे लेकर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिला मरीज का आरोप था कि पुरुष डॉक्टर महिलाओं की जांच के बहाने छेड़खानी कर रहे थे। तिलकामांझी निवासी एक 27 साल की महिला ने बताया कि गुरुवार की सुबह 10:05 में ओपीडी में कोई महिला चिकित्सक नहीं थीं। वह भी मासिक धर्म शुरू नहीं होने की समस्या को लेकर इलाज कराने के लिए आयी थी। आरोपों की मानें तो इस दौरान उसके आगे खड़ी तीन से चार महिला मरीज को पुरुष डॉक्टर पर्दे के अंदर ले जाकर उनके अंदरूनी हिस्से की जांच के बहाने छेड़खानी करते दिखे।

महिलाओं का कहना था कि वे लोग जब गर्भवती नहीं हैं और न ही उन्हें अंदरूनी परेशानी है तो फिर डॉक्टर उनके निजी अंगों की जांच के बहाने क्यों छू रहा था। महिलाओं द्वारा हंगामा किये जाने के बाद पुरुष डॉक्टर ने जांच करना छोड़ दिया। इसके बाद सामान्य ढंग से महिलाओं का इलाज शुरू हो गया। हंगामा खत्म होने के आधे घंटे के बाद सुबह 11 बजे स्त्री एवं प्रसूति रोग के ओपीडी में तैनात डॉ. अर्चना झा पहुंचीं, लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था।

इस बाबत मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. असीम कुमार दास ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वे कल पता करेंगे कि किस महिला चिकित्सक की ड्यूटी थी और वे ओपीडी ड्यूटी से गायब क्यों रहीं। इसके अलावा अगर पीड़ित महिलाएं शिकायत करती हैं तो इस मामले की जांच कराकर दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024