Categories: पटना

भागलपुर: हथियार के दम पर विवाहिता से किया दुष्कर्म, वकील बन कोर्ट में किया सरेंडर

भागलपुर: जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित एमबीए विभाग के पीछे 11 सितंबर की रात में हथियार के बल पर विवाहिता की अस्मत लूटने वाले आरोपितों में से एक आरोपी कन्हैया यादव को पुलिस तलाशती रह गयी। कन्हैया कुमार ने पुलिसिया मुस्तैदी व सक्रियता को धता बताते हुए गुरुवार को सुबह में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने से पहले कोर्ट के अंदर मौजूद वकीलों से लेकर बाहर बैठे लोगों में से किसी ने भी वकील के ड्रेस में पहुंचे कन्हैया यादव को नहीं पहचाना। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा के जरिये जेल भेज दिया।

वकील बनकर 15 मिनट तक रहा कोर्ट में

महिला की अस्मत लूटने के आरोपी कन्हैया यादव एसीजेएम कोर्ट में करीब 15 मिनट रहा। उसके सामने ही उसके वकील ने सरेंडर सह जमानत याचिका दाखिल की। करीब पौने 11 बजे एसीजेएम आरके रैना की मौजूदगी में जब सरेंडर के लिए कन्हैया यादव का नाम पुकारा गया तो उसने कोर्ट के सामने ही वकीलों द्वारा पहना जाने वाला काला कोट उतार दिया और कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर दिया। उसके इस अंदाज को देखकर हरेक शख्स हैरान हो गया। इसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिसिया सूत्रों की मानें तो अब कन्हैया यादव को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस कोर्ट में आवेदन देगी।

हथियार के बल पर महिला से दुष्कर्म का आरोप

गौरतलब है कि 11 सितंबर की रात को विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के एमबीए भवन के पीछे एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया था। पीड़िता ने पुलिस को दिये तहरीर में आरोप लगाया था कि उसके पति को परबत्ती क्षेत्र के ही कन्हैया यादव व साजन कुमार ने 500 रुपये खाने-पीने के लिए मांगा। न देने पर उसे मारापीटा और बंधक बना लिया था। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता को फोन करके एमबीए भवन के पीछे बुलाया था और पिस्टल सटाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामले में विश्वविद्यालय थाने में कन्हैया यादव व साजन कुमार के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज हो गया था और तबसे पुलिस दोनों की तलाश में थी।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024