Categories: पटना

हथियारों की जांच के नाम पर व्यापारियों को रोका, और लूट लिया 4 लाख से ज्यादा का सोना

पटना: भागलपुर के विश्वविद्यालय थाना तालगांव के आभूषण व्यापारी अनुपम कुमार वर्मा से स्टेशन चौक के पास शाम बदमाशों ने लगभग चार लाख से अधिक रूपए की सोना लूट लिया है। इस वारदात के बाद से पुलिस प्रशासन पर सवाल उठता दिख रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, सोना पट्टी स्थित प्रतिष्ठान से 100 ग्राम सोना खरीद कर अनुपम वर्मा ट्रेन पकड़ने पैदल ही जा रहे थे। स्टेशन चौक के समीप एक होटल के पास पहुंचने पर हाथ में डंडा लिए दो व्यक्ति ने व्यापारी को रोक लिया। दोनों ने व्यापारी से कहा कि शहर में हथियारों के चेकिंग चल रही है।

चेकिंग की बात कहकर बदमाशों ने व्यापारी के हाथ में भाग लिया और बैक खोलकर देखने के बाद व्यापारी को थमा दिया। इसके बाद दोनों गायब हो गए। 10 से 15 मिनट बाद आगे बढ़ने पर व्यापारी ने जब बैग खोल कर देखा तो उसमें सोना नहीं था। सूचना पर सिटी एसपी सिटी एएसपी व कोतवाली इंस्पेक्टर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्टेशन चौक से बालाजी चौक के बीच और सोना पट्टी में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला। बदमाशों की पहचान कराने के लिए व्यवसायी को पुलिस अपने साथ पुलिस केंद्र स्थित कंट्रोल रूम ले गए और सीसीटीवी फुटेज दिखाए। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026