भगवानपुर: दुकान में आग लगाने व लूटपाट मामले में 11 आरोपित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा में 10 जुलाई की रात गांव में आई बरात में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान हुई मारपीट में नाराज एक पक्ष के लोगों ने सत्यदेव शाही के आटा चक्की एवं किराना दुकान में आग लगा दी थी। इस मामले में साेमवार की देर शाम सत्यदेव शाही ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही ओमप्रकाश राम, मुकेश राम, प्रेमप्रकाश राम, अविनाश मांझी, भीम राउत, सोनू मांझी, किशोर राम, राजेश राम सहित 11 लोगों को आरोपित किया है।

उसने आरोप लगाया है कि उक्त लोगों द्वारा दुकान एवं बाइक में आग लगा दी गई थी जिससे साबुन, सर्फ, सरसों तेल समेत दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं आरोपित जाते समय 50 हजार रुपये के आभूषण एवं एलईडी टीवी भी लूट ले गए। उन्होंने कहा है कि उक्त लोगों ने आर्केस्ट्रा में हुई मारपीट एवं चाकूबाजी की घटना के बाद गुस्से में आकर इस घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026