भगवानपुर हाट: संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का शव कमरे से बरामद

गिरफ्तारी के डर से ससुराल वाले घर छोड़कर हुए फरार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में मंगलवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक विवाहिता का शव उसके कमरे से संदिग्ध अवस्था में बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान महम्मदपुर निवासी देवेंद्र राय की पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले गिरफ्तारी के डर से फरार थे। बताया जाता जाता है कि महम्मदपुर निवासी देवेंद्र राय की शादी मंजू देवी से चार वर्ष पूर्व हुई थी।

उसे कोई संतान नहीं था। पुलिस के अनुसार अगर मंजू ने आत्महत्या की थी तो स्वजन घटना की सूचना पुलिस को क्यों नहीं दिए तथा शव को फांसी के फंदे से क्यों उतार व पलंग पर लेटा कर भाग गए। एएसआइ शशि भूषण कुमार ने बताया कि मृतका मंजू के गले में निशान पाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मंजू के मायके वाले गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव से पहुंच दहाड़ मारकर रोने लगे। स्वजन मृत मंजू के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026