Categories: Siwan News

भगवानपुर : कृषक गोष्ठी में बीज उत्पादन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को लकड़ी नबीगंज के भोपतपुर भरथिया गांव में बीज उत्पादन विषय पर कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने भी भाग लिया। गोष्ठी में चयनित पांच गांव लकड़ी नबीगंज प्रखंड के भोपतपुर भरथिया, गोरेयाकोठी प्रखंड के सैदपुरा एवं काला डुमरा, महराजगंज के सिकटिया और दारौंदा के रामगढ़ा के प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डा. अनुराधा रंजन कुमारी ने परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बीज उत्पादन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। पूसा से आए वैज्ञानिक डा. राजीव कुमार ने किसानों को बीज उत्पादन के लिए पूसा के विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। वैज्ञानिक डा. राजेंद्र प्रसाद ने दलहन, तिलहन एवं अन्य बीज उत्पादन के विधि बताए। केंद्र के इंजीनियर कृष्ण बहादुर क्षेत्री ने बीज ग्रेडिंग विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एसआरएफ शिवम चौबे ने बीज उत्पादन में पृथक्करण दूरी एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन की जानकारी दी। इस मौके पर कृषक संजय कुमार, हरिकिशोर तिवारी, नीतीश कुमार, शिवजी ठाकुर, शंभू सिंह, भरत पांडेय आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026