एक बदमाश को पुलिस 28 मई को ही कर चुकी है गिरफ्तार
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहांस योगीबाबा के स्थान समीप 23 मई की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एमएच नगर थाना के कन्हौली निवासी एसबीआइ के सीएसपी संचालक सैनुल्लाह अहमद से 3.20 लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित ने बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी कराई थी। इस मामले में पुलिस ने दो लाइनर को शुक्रवार की रात उसके घर से गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान हरिहांस निवासी अभिजीत शर्मा एवं सिद्धार्थ शर्मा के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि अन्य बदमाशों की पहचान के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। बता दें कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के पांचवें दिन 28 मई को मामले का उद्भेदन करते हुए लूट के 48 हजार रुपये नकद सहित ब्लैंक चेक, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा चोरी गई काला बैग एवं घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ आंदर थाना क्षेत्र के भवराजपुर निवासी साहेब हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…