भगवानपुर: पिता ने अपने ही ड्राइवर पर पुत्र का अपहरण करने का आरोप लगाया

परवेज़ अख्तर/सिवान: भेड़वनियां गांव के एक युवक का घर से बुलाकर अपहरण कर लिया गया है. इस मामले में युवक के पिता जगतनारायण यादव के आवेदन पर मंगलवार को थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है. अपने आवेदन में अपहृत युवक सुनील कुमार यादव 35 वर्ष के पिता ने कहा है कि उनका ड्राइवर जनता बाजार थाना क्षेत्र के सोनिया गांव के विवेक यादव 23 जुलाई को पिकअप गाड़ी पर ले गया था. 24 जुलाई को शाम चार बजे ड्राइवर ने उनके पुत्र सुनील को फोन करके कन्हौली मोड़ बुलाया.

वह वहां अपने साला सडीहा गांव के अनुज कुमार यादव के साथ गया. वहां जाने पर उसने अपने साला को वापस भेज दिया. उसके बाद से उनके पुत्र सुनील, ड्राइवर विवेक का मोबाइल बंद बता रहा है. पिकअप गाड़ी का भी कोई पता नहीं है. अपने स्तर से काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो थाने में इसकी सूचना दी गई. इस मामले में थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर मंगलवार को एफआईआर दर्ज किया गया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर इसकी छानबीन की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026