हसनपुरा में बंधक बनाकर 50 हजार नगद समेत चार लाख की डकैती

  • मामला एमएच नगर थाना के डीबी गांव का
  • पुलिस मामले की कर रही है जांच पड़ताल
  • बेटी की शादी को ले चल रही थी तैयारी

परवेज़ अख्तर/सिवान: एमएच नगर थाना के डीबी में सोमवार की देर रात सशस्त्र डकैतों ने रमाकांत पांडे के घर का निशाना बनाया. गृहस्वामी को बंधक बना कर 50 हजार नगद समेत चार-पांच लाख के आभूषण लूट लिया. उसके बाद घर के पीछे से पगडंडी पकड़ कर असानी से भाग गये. डकैत घर के पीछे से बांस के सहारे छत पर चढ़ कर नीचे आंगन उतर गये. उसके बाद तीन कमरे में सो रही घर की महिलाओं के बाहर से कूंडी लगा दिया. शेष तीन कमरे का ताला तोड़ कर उसमें रखे अलमीरा, बक्शा, पेटी और अटैची तोड़ कर 50 हजार नगद सहित चार-पांच लाख के आभूषण लूट लिए. डकैत करीब 11.30 बजे घर में प्रवेश किया. छत पर सो रहे गृहस्वामी रमाकांत पांडे को तनिक भनक भी नहीं लगी. करीब एक घंटा तक घर में डकैतों ने लूटपाट की. घर के बाहर से कू़ंडी लगने से लखन पांडे की पत्नी को लगा कि कहीं मजाक करने के लिए छोटे देवर बाहर से कूंडी लगा दिए है. लेकिन आंगन में उठा पटक की आवाज से एहसास हुआ कि घर में डकैत घुस आए है.

घर की महिलाएं एक दूसरे कमरे में फोन पर सूचना देनी चाही. लेकिन किसी का फोन नहीं लग रहा था. मानों डकैत जाइमर लेकर आए हो. जब महिलाएं घर के अंदर से हो हल्ला करने लगी. उसके बाद डकैत भाग गये. घर के बरामदे में सो रहे पुरुष सदस्यों को आवाज लगाकर कमरे की कूंडी खुलवायी. फिर छत पर सो रहे ससूर रमाकांत को बोला गया कि आप संभलकर सीढ़ी से नीचे आइए, घर में डकैत आ गये थे. इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है. वहीं डकैतों के जाने के बाद फोन लगने लगा. गृह स्वामी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस घटना स्थल पहुंच कर डकैती की घटना का जायजा लिया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि चोरी हुई है. आवेदन अभी नहीं आया है. कितने की चोरी हुई है, आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026