भगवानपुर हाट: आपसी विवाद में हुई मारपीट में 15 घायल, तीन रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के अरुआ गांव में शुक्रवार की शाम आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में अन्नू कुमारी, कुसुम देवी, लीलावती देवी, प्रियांशु कुमार, राजकुमार राम घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां राजकुमार राम, कुसुम देवी और लीलावती देवी की स्थिति गंभीर बता चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया।

इसके बाद शनिवार की सुबह दोनों पक्ष पुन: आपस में उलझ गए। इस दौरान हुई मारपीट में एक पक्ष से रामजी कुमार, दिनेश राम, आरती कुमारी, गुड़िया देवी, चंद्रपति देवी और राजदेव राम तथा दूसरे पक्ष के संजय राम, चेतन राम, सुजीत राम और दिलीप राम घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। समाचार प्रेषण तक किसी पक्ष द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024