दारौंदा के 18 छठ घाटों पर तैनात रहेंगे गोताखोर

19 नवंबर की शाम व 20 नवंबर की सुबह तक छठ घाट पर रहेगी तैनाती

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी दीनानाथ कुमार ने प्रशिक्षित गोताखोरों के साथ बैठक की। इस दौरान गोताखोरों को विभिन्न छठ घाटों पर तैनाती पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अंचल के 18 तालाब स्थित छठ घाटों पर छठ व्रतियों व उनके स्वजनों की सुरक्षा के लिए 19 नवंबर की शाम एवं 20 नवंबर की सुबह छठ पूजा के दौरान गोताखोरों की तैनाती की गई है। इस पर आवश्यक गोताखोरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

सीओ ने बताया कि पिनर्थू खुर्द स्थित तालाब के किनारे मनोज कुमार राम, रुकुंदीपुर तालाब के किनारे भानू प्रताप सिंह, पसीवर तालाब के किनारे कुंदन कुमार सिंह, जलालपुर कचहरी तालाब के समीप अनिल कुमार यादव और परमात्मा राम, बगौरा शिवालय पोखरा के समीप चौधरी चरण यादव एवं विवेक कुमार, भीखाबांध शिव मंदिर तालाब के समीप अयोध्या राम,अभुई तालाब के समीप अमित कुमार यादव, सिरसांव मठिया तालाब के समीप राजीव कुमार भारती, बीआरसी समीप तालाब पर रवींद्र कुमार गुप्ता, संजीव कुमार भारती, अमित कुमार, लीला साह के पोखरा के समीप भानू प्रताप सिंह, पुरैना पोखर सहदौली में भरत महतो, पुपहिया पोखरा घाट पर अभय कुमार यादव, बालबंगरा काली स्थान के समीप अमरजीत राम, पूर्वी हड़सर शिव मंदिर के समीप संजीव कुमार भारती, नवलपुर छठ घाट के समीप शिवजी राम एवं मुनमुन शर्मा, रमसापुर सामूहिक छठ घाट के समीप सुमित कुमार सिंह, अभुई शिवमंदिर तालाब के समीप दिलीप कुमार राम, रमसापुर छठ घाट के समीप अमरजीत राम एवं प्राथमिक विद्यालय उस्ती गांव स्थित तालाब के समीप मिथिलेश कुमार राम एवं वीरेंद्र कुमार राम, मड़सरा छठ घाट के समीप शैलेश कुमार राम, ढेबर छठ घाट के समीप राजेश कुमार राम तैनात रहेंगे। इसके लिए सभी को आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया है। वहीं इसके अलावा विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई रंग-रोगन कर लिया गया है।
—

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026