भगवानपुर हाट: दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के चुनाव को ले प्रथम दिन 22 अभ्यर्थियों ने किया पर्चा दाखिल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय में बीपीआरओ प्रवीण भास्कर के समक्ष शुक्रवार से दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के चुनाव के लिए नामांकन आरंभ हुआा। प्रथम दिन शुक्रवार को कुल 22 अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। आरओ सह बीडीओ डा. कुंदन ने बताया कि आठ जून को बीआरसी में बड़कागांव तथा भेड़वनिया में दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति का चुनाव होना है। उसी दिन मतगणना भी होगी। उन्होंने बताया कि नामांकन के प्रथम दिन बड़कागांव में अध्यक्ष पद के लिए एक तथा सदस्य पद के लिए कुल 11 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया।

वहीं भेड़वनिया में अध्यक्ष पद के लिए एक तथा सदस्य के लिए नौ लोगों ने पर्चा दाखिल किया है। बड़कागांव में सदस्य के लिए सामान्य वर्ग से छह, अनुसूचित जाति से दो, इसमें एक महिला एवं एक पुरुष शामिल हैं। वहीं पिछड़ा वर्ग से एक पुरुष तथा अति पिछड़ा वर्ग से एक पुरुष तथा एक महिला ने नामांकन किया है। वहीं भेड़वनिया से एक अध्यक्ष के अलावा सदस्य पद के लिए सामान्य कोटि से छह, पिछड़ा वर्ग से एक पुरुष तथा एक महिला तथा अनुसूचित जाति से एक महिला का नामांकन हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024