परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा जंक्शन के यार्ड के समीप गुरुवार की रात 1.05 बजे अहमदाबाद जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग करने के आरोप में पूर्वोत्तर रेलवे के दारौदा जंक्शन के आरपीएफ चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार पांडेय एवं हेड कांस्टेबल संजय कुमार तिवारी ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र शेरपुर निवासी चंद्रदेव प्रसाद के रूप में हुई है।
पूर्वोत्तर रेलवे के दारौंदा जंक्शन के आरपीएफ चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार पांडेय एवं हेड कांस्टेबल संजय कुमार तिवारी ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 1.05 बजे रात्रि गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुजफ्फपुर से चलने वाली अहमदाबाद जन साधारण एक्सप्रेस दारौंदा यार्ड के पास चेन पुलिंग का हार्न देते हुए खड़ी हो गई। उक्त ट्रेन से एक व्यक्ति उतर कर भाग रहा था जिसे चौकी प्रभारी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी चंद्रदेव प्रसाद बताया जाता है। आरपीएफ चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक को कार्रवाई के लिए रेलवे न्यायालय सोनपुर भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…