परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाने की टीम ने सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के चक्रवृद्धि मोड़ के पास छापेमारी कर दवा दुकान से 27 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की तथा मौके पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के चक्रवृद्धि मोड़ स्थित एक दवा दुकान में दवा की आड़ में शराब बेचने की सूचना मिली इसके बाद वहां छापेमारी की गई।
छापेमारी के क्रम में दवा दुकान 180 एमएल के 27 बोतल शराब बरामद की गई। वहीं मौके पर दुकानदार सहसरांव निवासी सत्येंद्र कुमार प्रसाद एवं महम्मदपुर निवासी प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। दाेनों के विरुद्ध प्राथमिकी के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…