महाराजगंज: दिव्यांगों के बीच नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण को ले पंजीकरण सह-परीक्षण शिविर का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पंजीकरण सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन एसडीओ संजय कुमार, बीडीओ डा. रवि रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर एसडीओ ने कहा कि इस शिविर में दिव्यांगजनों को चिकित्सकों द्वारा पूरी तरह से जांच करने के बाद सूची बनाकर जिला को भेजी जाएगी।

इसके बाद उन्हें उपकरण दिया जाएगा। चिकित्सक किशन सरोज ने कहा कि इस शिविर में दिव्यागंजनों को ट्राई साइकिल, पोलियोग्रस्त बच्चों को कृत्रिम हाथ-पांव भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच के बाद एक पर्ची दी जाएगी, उस पर्ची को संभाल कर रखना होगा उसी पर्ची के आधार पर उपकरण मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता अवधेश पांडेय, अमरजीत सिंह, संजय सिंह राजपूत, राहुल सिंह, शशिकांत तिवारी, शिक्षक हरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026