भगवानपुर हाट: बोलेरो में लदा 38 कार्टन शराब बरामद, तस्कर फरार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाने की टीम ने गुरुवार को कौड़िया गांव के समीप मलमलिया-मशरख मुख्य पथ पर खड़ी बोलेरो से 38 कार्टन शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस आने की भनक मिलते ही शराब तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बोलेरो समेत शराब जब्त कर थाना लाई। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि एसआइ शैलेश कुमार सिंह के साथ दलबल के साथ गश्त में निकले थे तभी कौड़िया गांव के समीप एनएच 227 ए के किनारे एक बोलेरो एवं एक अपाची बाइक खड़ी दिखी।

खड़ी बोलेरो चालक एवं अन्य व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। शक के आधार पर जब बोलेरो की जांच की गई तो उसमें 38 कार्टन फ्रूटी शराब पाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस शराब लदी बोलेरो एवं एक बाइक को जब्त कर थाना लाई। उन्होंने बताया कि जब्त शराब 180 एमएल का आफिसर च्वाइस है। इस मामले में लकड़ी नवीगंज ओपी क्षेत्र के धर्मवारी गांव निवासी पंकज गिरि एवं मुकेश कुमार सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026