परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में गुरुवार को बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने आवास सहायकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई दिशा निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सभी लाभुकों को आवास की राशि आरटीजीएस के माध्यम से दी जा चुकी है। इस दौरान उन्होंने सभी आवास सहायक को लक्ष्य के मुताबिक आवास पूरा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि कार्य में किसी प्रकार की कोताही या शिथिलता बरतने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ ने कहा कि कुछ लाभुकों द्वारा आवास राशि लेकर आवास के निर्माण में आनाकानी की जा रही है ऐसे लाभुकों को चिह्नित कर करें, नोटिस भेज कर कार्रवाई की जाएगी। इसके पश्चात अगर कार्य शुरू नहीं किया तो उन्हें विधिवत पैसा वसूलते हुए विभागीय कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आवास पर्यवेक्षकों को प्रखंड के सभी पंचायतों में जाकर सभी आवास को समय सीमा के अंदर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सभी आवास सहायक उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…