परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के भीखमपुर पंचायत के एक महिला मुखिया प्रत्याशी के खिलाफ शुक्रवार को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी डॉ. कुंदन के निर्देश पर सेक्टर पदाधिकारी मनोज शुक्ल ने थाने में आवेदन देकर भीखमपुर के मुखिया प्रत्याशी पूर्व मुखिया हनीफ अंसारी की पत्नी जफरुन बेगम के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया है। मुखिया प्रत्याशी पर मतदाताओं को प्रलोभन देकर मत हासिल करने का आरोप लगाया गया है।
शुक्रवार को नाम और फोटो छपे हुए थैले में छठ पूजा की सामग्री भरकर इसे बच्चों के माध्यम से वितरित करने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आने पर संज्ञान लेते हुए बीडीओ ने सेक्टर पदाधिकारी को जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इस मामले में सेक्टर पदाधिकारी ने जांच में चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर यह कानूनी कार्रवाई की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…