सिवान के बाघड़ा में युवक ने फांसी लगा दी जान, जनप्रतिनिधि संग मिलकर परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघड़ा गांव में शनिवार की शाम एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। एक युवक ने फांसी लगा अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक शिवजी यादव का पुत्र 45 वर्षीय सुनील यादव था। जबतक लोगों की इस घटना की जानकारी मिलती काफी देर हो चुकी थी। बाद में इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। इधर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपस में बहस हुई थी। जिसके बाद युवक ने पशुओं को खोलकर उन्हें घर से दूर ले गया। जिसके बाद गांव के ही किसी ने उसे रस्सी के सहारे लटकते देखा और हो-हल्ला किया। खबर सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंचे लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी।

सुनील की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक का शव रात में ही जिला पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में करने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है।उधर परिजनों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि संग मिलकर इस घटना को एक षड्यंत्र व साजिश के तहत हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को  फंदे में लटका देने का आरोप लगा रहे हैं।खबर प्रेषण तक परिजनों द्वारा अभी स्थानीय थाने का कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है तथा हत्या है या आत्महत्या इस संदर्भ में स्थानीय पुलिस कुछ भी बताने से साफ साफ इंकार कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024