परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के पनियाडीह गांव में शनिवार को गैस रिसाव से लगी आग में हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।बताया जाता है कि गांव के रमाकांत यादव के घर की महिला दोपहर में खाना बना रही थी।
इस दौरान घरेलू गैस से रिसाव होने के बाद आग कमरे में फैल गई। अभी स्वजन कुछ समझ पाते आग विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते घर में रखी सारी संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित ने बताया कि इस अगलगी में घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, बिछावन सहित करीब एक लाख की संपत्ति जलकर राख हुई है। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…