भगवानपुर हाट: मतदान कराने आए दो मतदान कर्मियों की तबीयत बिगड़ी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र में मतदान कराने आए दो मतदान कर्मियों की तबीयत बिगड़ने की शिकायत मिली हैं। दोनों कर्मियों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय कौड़िया मठिया उर्दू मतदान केंद्र संख्या 278 पर तैनात द्वितीय मतदान पदाधिकारी(पी 2) विजय कुमार सिन्हा की शनिवार की सुबह मतदान शुरू होने के कुछ ही देर में अचानक हार्ट अटैक (सीने में तेज दर्द) की शिकायत होने पर उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं गोपालपुर पंचायत के कन्या मध्य विद्यालय अरुआं मतदान केंद्र संख्या 249 पर तैनात नागालैंड पुलिस के अकंद नामक जवान की शुक्रवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे दस्त की शिकायत होने पर इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। शनिवार को स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसके साथी जवान उसे अस्पताल से ले गए। दोनों की जगह दूसरे मतदानकर्मी को लगाया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026