भगवानपुर हाट: सारीपट्टी में बन रहा भुवनेश्वर के लक्ष्मी सागर मंदिर के स्वरूप का पंडाल

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट शारदीय नवरात्र को लेकर प्रखंड क्षेत्र में कई स्थानों पर मां दुर्गा की पूजा के लिए भव्य पंडाल एवं विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाने का कार्य युद्ध स्तर से चल रहा है। इसी क्रम में प्रखंड के एनएच 331 स्थित सारीपट्टी में भुवनेश्वर के लक्ष्मी सागर मंदिर के स्वरूप का पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। पूजा समिति के अनुसार यहां 1963 से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। यहां बनने वाली मूर्ति व पंडाल को देखने के लिए क्षेत्र के सुदूर इलाकों से लोगों का आना-जाना लगा रहता है। पूजा की तैयारियों में नई पीढ़ी के युवक काफी उत्साह के साथ जुटे हुए हैं। सारीपट्टी में पंडाल निर्माता पंकज टेंट हाउस के संचालक अंगद चौरसिया द्वारा कोलकाता से कारीगरों को बुलाकर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।

इस वर्ष पंडाल की ऊंचाई 80 फीट व चौड़ाई 45 फीट होगी। पंडाल के चारों तरफ बांस-बल्ले से घेराबंदी की जाएगी। इसके निर्माण में आठ सौ से अधिक बांस, दो हजार मीटर कपड़ा, एक हजार फीट लकड़ी के बीट का उपयोग किया जा रहा है। पूजा समिति के अध्यक्ष पूर्व सरपंच रघुवर पांडेय ने बताया कि पूर्वजों द्वारा शुरू की गई इस परंपरा को सभी ग्रामीण पूरी श्रद्धा से निभा रहे हैं। ग्रामीण ओम प्रकाश पांडेय, सुनील सिंह, आलोक कुमार ने बताया कि पूजा अवधि में आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा का ख्याल रखने के लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी। पूजा समिति के कोषाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पंडाल निर्माण पर डेढ़ लाख रुपये का लागत होगा। वहीं पूजा में करीब पांच लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026