परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में 24 अगस्त को महावीरी अखाड़ा मेला में पथराव मामले में पुलिस ने एक आरोपित हथौड़ा निवासी मोहम्मद जैद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि हथौड़ा गांव में 24 अगस्त को महावीरी अखाड़ा मेला में एक पक्ष की ओर जुलूस पर पथराव एवं तलवार से हमला किया गया था।
इस क्रम में दोनों पक्ष से दर्जनों लोग घायल हो गए थे। कई गाड़ियों के शीशे एवं गुमटी क्षतिग्रस्त हो गए थे। आंदर बीडीओ कुणाल कुमार के आवेदन पर दोनों पक्षों से 48 लोगों को नामजद एवं 100 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि अन्य आराेपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…