परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सोंधानी गांव में 25 नवंबर 022 को बाइक सवार तीन बदमाशों ने उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर धावा बोल हथियार के बल पर महिला कर्मी से 72 हजार नकद, दो लैपटाप, एक मोबाइल की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में सीएसपी संचालक फिरोज मसूरी के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी कराई थी। पुलिस ने शनिवार की रात इस कांड के मास्टर माइंड अरुआ निवासी विकास कुमार सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया तथा पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि 25 नवंबर 22 को बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोंधानी स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी केंद्र से हथियार के बल महिला कर्मी से 72 हजार रुपये नकद, दो लैपटाप, एक मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस गिरफ्तार विकास कुमार सिंह के घर से लूट के बाद लैपटाप बरामद की थी। इस मामले में सीएसपी संचालक फिरोज मंसूरी के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी की गई थी। इसके बाद से आरोपित विकास कुमार सिंह फरार चल रहा था। थानाध्या संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि विकास कुमार अपने घर पर है। तभी शनिवार की रात छापेमारी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेजा गया। गिरफ्तार विकास कुमार सिंह के निशानदेही पर इस घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…