भगवानपुर हाट: पंचायत उप चुनाव को ले ईवीएम का हुआ कमिशनिंग

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट मुख्यालय स्थित एसएस उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज में रविवार को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डा. कुंदन की उपस्थिति में ईवीएम कमिशनिंग की गई। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के सराय पड़ौली पंचायत के एक पंचायत समिति भाग संख्या तीन तथा भीखमपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक एवं पांच में वार्ड सदस्य पद के लिए उपचुनाव के लिए 25 मई को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उपचुनाव ईवीएम से कराया जाएगा। इसके लिए कुल नौ ईवीएम की जरूरत है। इसकी कमिशनिंग कराई गई है।

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति भाग संख्या तीन में सात मतदान केंद्र है जहां 4109 मतदाता पंचायत समिति सदस्य के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे तथा वार्ड सदस्य पद के लिए भीखमपुर वार्ड संख्या एक में 597 तथा वार्ड संख्या पांच में 272 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि एसएस उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज भगवानपुर में वज्रगृह तथा मतगणना स्थल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहा है वहां आदर्श आचार संहिता लागू है। इस अवसर पर चुनाव कार्यालय के कर्मी बबलू मिश्र, सागर कुमार आदि उपस्थित थे ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026