भगवानपुर हाट: बंद घर में आग लगने से सभी सामान जलकर राख

पांच लाख से अधिक की संपत्ति का हुआ नुकसान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बलहां अलीमर्दनपुर गांव में शुक्रवार को बंद घर में अचानक आग लगने से सभी सामान जलकर राख हो गया। यह घर गांव के शेख रहमान की बताया जाता है। उसके घर के सभी लोग घर बंद करके कई दिनों से कहीं बाहर गए हुए थे। तभी शुक्रवार को उसमें आग लग गई। बंद घर से धुआं उठते देख ग्रामीण जुटकर आग बुझाने के प्रयास में लग गए। लोगों ने घर की खिड़की को तोड़कर घर में लगी आग को बुझाने के लिए काफी मशक्कत की। लेकिन आग की उठती लपटों के कारण लोगों की एक नहीं चल पा रही थी। इससे आग बुझाने में परेशानियां हो रही थी। आग लगने की सूचना मिलने पर बसंतपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।

फायर बिग्रेड के पहुंचने पर उसकी सहायता से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक घर के तीन-चार कमरों में आग फैल गई। आग लगने से घर में रखे पलंग, आलमीरा, विछावन, कपड़े, सोफा, बर्तन सहित सभी सामान जलकर राख हो गए। आग से घर की दीवारों व छत को भी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब पांच लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ होगा। हालांकि लोगों ने बताया कि क्षति हुए सामानों के बारे में तो सही-सही घरवाले हीं बता सकते हैं। बंद घर में आग कैसे लगी अभी इसका पता नहीं चल पाया है। मौके पर भाजपा जिला मंत्री अवधेश पांडेय, कमल किशोर चौधरी, मो. आसिफ रजा, महबूब आलम, मो. नसरुद्दीन, फरमान अली, अफजल अली, सारिक अली, विक्की बाबा थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026