परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने शराब के दो धंधेबाजों को एक अपाची बाइक व पन्द्रह लीटर देसी शराब के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह महम्मदपुर गांव से होकर अपाची बाइक से बेंचने के लिए देसी शराब का खेप लेकर जा रहे दो धंधेबाजों को सड़क पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल पहुंच पकड़े गए धंधेबाजों के पास से 15 लीटर देसी शराब व एक अपाची बाइक को बरामद कर थाना लाया गया।
उन्होंने पकड़े गए दोनों धंधेबाज सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के शोभीपुर गांव के पप्पू कुमार चौधरी व बसहीं गांव के विकास कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों देसी शराब को पॉलीथिन में भरकर उसे बोरे में रख बाइक पर लादकर बेचने के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सूचना दी। गिरफ्तार दोनों धंधेबाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…